बिनोता से बंबोरी तक धूमधाम से निकली 5वीं कावड़ यात्रा




जिला- प्रतापगढ़, तहसील- छोटीसादड़ी

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

बिनोता। पाटेश्वर महादेव बिनोता से गंगेश्वर महादेव बंबोरी के लिए रविवार को 5वीं कावड़ यात्रा धूमधाम एवं उत्साह के साथ निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में निकली इस यात्रा में कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


कावड़ यात्रा में भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी सजाई गई, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर पाटेश्वर महादेव बिनोता से गंगेश्वर महादेव बंबोरी तक पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।


यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, निंबाहेड़ा नगर के जिला मंत्री भरत जी पालीवाल, मानवेन्द्र सिंह जी, महेश बजरंगी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विहिप के सुरेश लक्षकार ने बताया कि कावड़ यात्रा सुबह 11 बजे बिनोता से रवाना हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे गंगेश्वर महादेव बंबोरी पहुंची। यात्रा में कई श्रद्धालु 30 लीटर पवित्र जल से भरी कावड़ उठाकर चले। बंबोरी पहुंचकर सभी कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने कावड़ के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


इस दौरान भाजपा जिला मंत्री शौकीन जी चपलोत की ओर से सभी कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। बताया गया कि जिला मंत्री द्वारा प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था कर सेवा की जाती है। श्रद्धालुओं ने इस सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم