बम-बम भोले के जयकारों के साथ बंबोरी में निकली 5 किमी कावड़ यात्रा, महिलाओं ने डीजे पर किया नृत्य

 

*जिला- प्रतापगढ़,

 तहसील- छोटीसादड़ी

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी। सावन के पावन अवसर पर बंबोरी वासियों में शिवभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। दुधीतलाई स्थित प्राचीन मणि नागेश्वर महादेव मंदिर से गंगेश्वर महादेव तक 5 किलोमीटर की भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई।


यात्रा का शुभारंभ मणि नागेश्वर महादेव का विधि-विधान से बम्बोरी के पण्डित निरंजन आमेटा द्वारा जलाभिषेक कर महाआरती के साथ किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ रवाना हुआ। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं  डीजे की भक्ति धुनों पर नाचते-गाते चल रही थीं, जो आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।


यात्रा के हड़मतिया जागीर पहुंचने पर ग्रामीणों ने  कर कावड़ियों का  स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया।


बंबोरी के संतोष जणवा ने बताया कि गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर महाआरती की, जिसके साथ यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم