बाड़ी शनिवार महाराज से बिनोता तक 9 किलोमीटर की भव्य कावड़ यात्रा बिनोता में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

 


जिला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


बाड़ी सदाशिव मंदिर से बिनोता पाटेश्वर महादेव पहुंची भव्य कावड़ यात्रा, पहुची जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत बिनोता। बाड़ी स्थित सदाशिव मंदिर से रवाना हुई कावड़ यात्रा रविवार को बिनोता स्थित पाटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कावड़ियों के बिनोता पहुंचने पर पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने जगह-जगह कावड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।


कावड़ यात्रा के खाकल देव मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने भी कावड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुरेश लक्षकार, विजय टेलर, कन्हैयालाल पड़ियार, राहुल कुमावत, अशोक माली, काना टेलर, सुमन कुमावत, खुशबू कुमावत सहित ग्रामीणों ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


कावड़ियों के जयघोष से पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में कावड़ यात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم