जिला चित्तौड़गढ़
तहसील निंबाहेड़ा
रिपोर्टर पप्पु देतवाल
ग्राम बोरखेड़ी (बरडा)। राज्य सरकार के आदेशानुसार राउमावि बोरखेड़ी (बरडा) में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा रैली ने गांव में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा
इस अवसर पर रैली में प्रधानाचार्य अनिल चेलावत,सरोज सिंहल,ललित वैष्णव, सतीराम मीना,टीना कुमावत,अंकिता तोषनीवाल,शैलेन्द्र कुमार,पन्ना लाल गायरी,दिव्यम जोशी आदि उपस्थित रहे ।
Post a Comment