पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में Brilliance Power Student Counselling की ओर से छात्राओं के लिए विशेष काउंसलिंग एवं करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित

 

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में Brilliance Power Student Counselling की ओर से छात्राओं के लिए विशेष काउंसलिंग एवं करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एजुकेशनल एवं करियर काउंसलर नीरज श्रीवास्तव तथा काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट डॉ. रिया सिंह ने छात्राओं को तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक चिंतन और टाइम मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


विशेषज्ञों ने छात्राओं को पढ़ाई के दौरान तनाव से बचने, समय का सही प्रबंधन करने तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं की रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्राओं ने विशेषज्ञों से करियर एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न भी पूछे।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या सुमन सिंह एवं सुनीता सिंह उपस्थित रहीं

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post