भुसावर (भरतपुर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटरी (शहीद विक्रम सिंह) में 'शिक्षा सहायता फाउंडेशन' द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत जरूरतमंद, अनाथ, अभावग्रस्त और असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में स्कूल बैग वितरित किए गए। नए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और वे बेहद खुश नजर आए।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यापक गोपेश सैनी ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने वाले असहाय व जरूरतमंद बच्चों को समय पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा में रुकावट न आए।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य भोजराज मीणा एवं समस्त स्टाफ ने शिक्षा सहायता फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भोजराज मीणा, धनेश सैनी, लवकुश, गोविंद सिंह, मानसिंह, सुरेंद्र, उषा गोयल सहित फाउंडेशन के सदस्य पवन सैनी एवं पंकज सैनी उपस्थित रहे। समाज हित में किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास के लिए उपस्थित लोगों ने शिक्षा सहायता फाउंडेशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया।
إرسال تعليق