सीलीबेरी गेट बंद होने से हनुमान भक्तों में रोष। मार्ग खोलने की मांग।

 




राजगढ (अलवर)
 अलवर जिले के सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र के पांडुपोल हनुमानजी मंदिर जाने वाले सीलीबेरी गेट के लंबे समय से बंद होने  के कारण हनुमान मक्तों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
श्रद्धालुओं ने कहा की सरकार के निर्देशों के तहत वन विभाग ने इस मार्ग को बंद कर रखा है।जिससे श्रद्धालुओं और आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का दावा है कि पांडुपोल हनुमानजी जाने वाला यह मार्ग वर्षों पुराना पारंपरिक रास्ता है। मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब सौ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है,जिससे समय,ईंधन और धन—तीनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग के बंद रहने से हजारों श्रद्धालु प्रभावित हो रहे हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم