जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
बिनोता - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में स्वतंत्रता दिवस पूर्व तैयारी बैठक को लेकर स्थानीय कस्बे के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं प्रभारियों की बैठक प्रधानाचार्य एवं पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ हीरालाल लुहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई . बैठक के विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता के इंचार्ज प्रधानाचार्य जयप्रकाश तिवारी एवं स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत रहें. बैठक मेंं सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम, पीटी परेड योगाभ्यास सूर्य नमस्कार बैठक व्यवस्था मिट्ठाई वितरण मंच सज्जा सहित कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास हेतु स्थान समय का निर्धारण आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में व्याख्याता राधे श्याम शर्मा वरिष्ठ अध्यापिका वर्षा शर्मा लविषा गर्ग वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष बुधराज भंवरियां मधुबाला मुंदडा़ प्रहलाद वैष्णव लोकेश कुमार जोशी मनोहर लाल गर्ग प्रहलाद भारद्वाज दशरथसिंह राकेश भारद्वाज शबनम सुरेश वैष्णव भंवरलाल मेघवाल राजेंद्र वैष्णव साहित्य कार्मिक मौजूद रहे.बैठक की कार्यवाही देवेंद्र सिंह शक्तावत ने लिपिबद्ध की.अंत में मौजूद कार्मिकों के सुझावों का ध्वनिमत से समर्थन किया.आभार व्याख्याता राधेश्याम ने जताया.
Comments
Post a Comment