3 करोड 6 लाख के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, प्रार्थना डोम, चार दीवारी व सीसी कार्य का शिलान्यास

 



चितौडगढ 

 रिपोर्ट प्रवीण दवे 

 लोकेशन- सांवलियाजी

सांवलियाजी- भदेसर उपखण्ड क्षेत्र के मण्डफिया सांवलियाजी कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के द्वारा निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया गया। इस निर्माण कार्य में विद्यालय परिसर में प्रार्थना के लिए विशाल डोम, छायादार मंच, खेल मैदान में स्टेडियम जैसी सीडियां तथा सीसी निर्माण कार्य शामिल है। इस सम्पूर्ण निर्माण कार्य में लगभग 03 करोड 06 लाख रुपए की लागत आएगी। शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर थे। अध्यक्षता मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व जिलाध्यक्ष व मंदिर मंडल सदस्य मिठ्ठूलाल जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, मंदिर बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, पूर्व सदस्य भेरुलाल सोनी बाँम्बे, मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेन्द्र सिंह, जीएसएस अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव मौजूद रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान श्री सांवलिया सेठ व मां शारदे की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिलान्यास समारोह का शुभारम्भ किया। विद्यालय के संस्थाप्रधान दिनेश चंद्र बेरवा सहित विद्यालय कर्मियों के द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर उपरना तथा साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह को विधायक जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी, मंदिर बोर्ड अध्यक्ष वैष्णव, मंदिर बोर्ड सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जाट, मंडल अध्यक्ष लढ्ढा ने संबोधित किया।


 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जीनगर ने अपने संबोधन में जीव विज्ञान संकाय तथा कृषि संकाय का विद्यालय में अगले सत्र से ही प्रारम्भ करवाने की घोषणा की। विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के लिए कम्प्यूटर लेब व माँडर्न शौचालय का निर्माण, विद्यालय में प्रयोगशालाए, ईलाईब्रेरी, विद्यालय में ई-क्लास व स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, विद्यालय में बिजली के लिए सोलर सहित विभिन्न कार्यों का कार्य श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल से करवाने की घोषणा की। शिलान्यास समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह के पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में सभी निर्माण कार्यों की शिलान्यास पट्टीका का अनावरण किया। शिलान्यास समारोह का संचालन जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष पंकज जारोली ने किया तथा धन्यवाद संस्थाप्रधान बेरवा ने ज्ञापित किया। 


चित्तौड़गढ़ सांसद नही पहुंचे समारोह में............ श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के द्वारा विद्यालय परिसर निर्माणाधीन कार्यों के शिलान्यास समारोह में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी नही पहुंचे। गुरुवार शाम तक को जानकारों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सांसद जोशी के पहुंचने का था कार्यक्रम लेकिन समारोह के दौरान सांसद जोशी उनकी व्यस्तता के कारण समारोह में नही पहुंचे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post