महावीर इंटरनेशनल केंद्र, निकुंभ के तत्वाधान में स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की प्रारंभिक देखभाल एवं सुरक्षा

 

जिला चित्तौड़गढ़ 

बड़ी सादड़ी 

न्यूज़ निकुंभ

 रिपोर्ट महेश टांक 

c के लिए बेबी किट का वितरण मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डाॅ. देवीलाल मीणा एवं अध्यक्ष वीर महावीर कुमार मेहता की उपस्थिति में किया गया। मंत्री वीर चंद्र प्रकाश पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेशनल जोन केंद्र जयपुर द्वारा विभिन्न चिकित्सालयों में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 50 बेबी किट वितरण हेतु  प्राप्त हुए जिन्हें प्रारंभिक चरण में राजकीय चिकित्सालय की देखरेख में प्रसूता माताओं के परिवारजनों को निःशुल्क वितरित किए गए। नर्सिंग ऑफिसर मुकेश कुमार राठौड़ ने बताया कि जन्म से एक माह तक के नवजात शिशुओं को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाने के लिए बेबी किट की आवश्यकता प्रसूता कक्ष में हर समय रहती है। संरक्षक वीर प्रेम सिंह सिसोदिया ने इंटरनेशनल केंद्र के सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पखवाड़े में चिकित्सालय परिसर में उचित जगह पर आवश्यकतानुसार पौधारोपण एवं निजी विद्यालय में बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड वितरण का आयोजन शीघ्र संपन्न किया जाएगा। नर्सिंग ऑफिसर उषा जाट, वीर किशन लाल लोहार,वीर रजनीश पालीवाल,वीर शांतिलाल कुम्हार ने वितरण कार्य में सहयोग किया। वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर विष्णु कुमार ने इंटरनेशनल केंद्र का आभार जताया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم