बीकापुर में शान से।लहराया तिरंगा

 

बीकापुर। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने तहसील भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान तहसीलदार विजय  , नायब तहसीलदार राम खेलावन के अलावा फौजदारी अहलमद पंकज मिश्रा , पेशकार कमलनयन सिंह ,पेशकार वंशी मिश्र विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर अश्वनी तिवारी सहित तमाम राजस्व कर्मी शामिल रहे। इसके अलावा अधिवक्ता भवन और शहीद स्मारक पर बार अध्यक्ष वंशीधर शुक्ला ध्वजारोहण किया । इस मौके पर मंत्री रामसिह यादव संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र मिश्र व दिनेश पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिह कनिष्ठ कार्यकारिणी के अरुण कुमार मिश्र , सुशील पाण्डेय के अलावा अधिवक्ता बृजेश यादव , पूर्व अध्यक्ष आबाद अहमद खा , आलोक सिह , सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे, खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर वीडियो अखिलेश मिश्र तथा ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने संयुक्त रूप से, विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता , नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राणा व ईओ अंजू यादव ने संयुक्त रूप से , खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एबीएसए, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ सुनील सिह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में अधीक्षक अंशुमन यादव ने , कोतवाली भवन पर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय , उप निबंधक कार्यालय में उप निबंधक संदीप कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलाव अन्य सरकारी कार्यालयों, बैंकों , निजी प्रतिष्ठानों सहित तमाम जगहों पर स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके अलावा कोछा बाजार, शाहगंज, जाना बाजार, रामपुरभगन, चौरे बाजार  ,उमरपुर , बनकट सहित अन्य क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 

    इसके अलावा महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज रामदासपुर मझौली में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक अनुराग सिंह ने सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया । प्रबंधक महेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । तदोपरांत संरक्षक अनुराग सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया । यह प्रभात फेरी महाविद्यालय के आसपास के गांव से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची । इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य अना रिजवी , इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य  ओम प्रकाश पांडेय , शिक्षक मनोज यादव , अनूप श्रीवास्तव जितेंद्र मिश्रा , बद्री विशाल पांडेय के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक गण मौजूद रहे ।

     इसी तरह श्री पंचमुखी पब्लिक स्कूल ताजपुर खजुराहट में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर गगन भेदी देश भक्ति नारे लगाए गए । विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इसके पूर्व विद्यालय के डायरेक्टर कर्मेंद्र मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया । इस मौके पर वेद प्रकाश मिश्र के अलावा दिनेश मिश्रा , अविनाश सिंह के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक गण मौजूद रहे। 

       इसी क्रम में डीआर अकैडमी बीकापुर के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति नारे लगाए तथा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया । इसके पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या नर्मदा मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका आकांक्षा सिंह , अवधेश मिश्र , जया , रीना , अनिल यादव सहित शिक्षकगण छात्र छात्राएं एवं अभिभावक गण मौजूद रहे ।

       इसी प्रकार देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज  तेंदुआमाफी बीकापुर में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया । इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव तथा जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया । इस मौके पर अंकित , नीलम , दीपिका , सीमा , रोहित , प्रीति , आराधना , सुनील तिवारी सहित विद्यालय के अध्यापकगण छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक मौजूद रहे ।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم