लोकेशन भीलवाड़ा
रिपोर्टर प्रदीप वैष्णव
.। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर के 15 अगस्त को होने वाले जन्मोत्सव को कांग्रेस इस बार ‘गौ माता राष्ट्रमाता संकल्प सप्ताह’ के रूप में मनाएगी। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए काछोला तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस युवा नेता नवल कुमार टेलर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक धीरज गुर्जर एवं नीरज गुर्जर से मुलाकात कर आयोजन को लेकर चर्चा की।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने बताया कि 11 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में गौ संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय, विधानसभा क्षेत्र एवं ब्लॉक स्तर पर संकल्प यज्ञ, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, संत-महात्माओं एवं गौसेवकों का सम्मान, पौधारोपण एवं पौध वितरण, शिव-नंदी अभिषेक तथा हस्ताक्षर अभियान आयोजित होंगे।
कांग्रेस युवा नेता नवल कुमार टेलर ने बताया कि अभियान का समापन 15 अगस्त को भीलवाड़ा में आयोजित गौ माता राष्ट्रमाता संकल्प समारोह के साथ होगा। समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री को आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार समारोह में राजस्थान सहित देशभर से गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। अभियान के दौरान लाखों लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का लक्ष्य रखा गया है।
Post a Comment