चित्तौडगढ
प्रवीण दवे
चित्तौड़गढ़। सारस्वत महिला संस्थान, चित्तौड़गढ़ द्वारा तीज का त्यौहार अनंत रिसोर्ट में दिनांक 9 अगस्त को अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्सव में संस्थान की सभी महिलाएं पारंपरिक सोलह श्रृंगार कर रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति व दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जज महोदय श्रीमती कल्याणी दीक्षित एवं श्रीमती रेणु सोमानी तथा संस्थान की सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात श्रीमती सीमा आचार्य ने सांवरिया सेठ के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती रेखा व्यास ने बताया कि उत्सव को मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था:
प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को संस्थान की ओर से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सोनम व्यास एवं प्रियंका व्यास ने किया रंजना शुक्ला रूपलओझा संजना ओझा सुनीता ओझा मधुबाला जोशी सरला ओझा राजकुमारी ओझा प्रमिला ओझा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया अंत में संस्थान की सचिव मधु आचार्य ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Post a Comment