साधु-संतों के नेतृत्व में निकलेगी अखंड भारत संकल्प रैली

 



जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 


13 अगस्त को कृषि उपज मंडी से निकलेगी रैली, धर्मसभा में टी. राजा सिंह होंगे मुख्य वक्ता


अखंड भारत संकल्प समिति निंबाहेड़ा के तत्वावधान में 13 अगस्त को अखंड भारत संकल्प रैली निकाली जाएगी। पिछले पांच वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे इस आयोजन को लेकर इस बार भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। रैली का नेतृत्व साधु-संत करेंगे।


रैली दोपहर 1:30 बजे कृषि उपज मंडी परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी पहुंचेगी। यहां शाम 5:00 बजे धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा में हैदराबाद के विधायक एवं हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे, जबकि बड़ीसादड़ी के सुदर्शन आचार्य जी महाराज का आशीर्वचन होगा।


आयोजन को लेकर समिति के कार्यकर्ता पिछले करीब दो माह से गांव-गांव पहुंचकर तैयारियों में जुटे हैं। समिति के अनुसार अब तक करीब 185 गांवों में बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों एवं हिंदू समाज के लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।


आयोजकों के अनुसार रैली में इस बार करीब 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए अखंड भारत संकल्प समिति एवं हिंदू समाज के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم