अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रवाल की के सी त्यागी से की मुलाकात


 विराटनगर( जिला कोटपूतली बहरोड)

 रिपोर्ट मामराज मीणा

-कोटपूतली-रघुनाथपुरा अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रवाल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात

-राष्ट्रीय लोक दल की संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के सी त्यागी जी से की शिष्टाचार भेंट

कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रवाल ने के सी त्यागी से मुलाकात की कोटपूतली- रघुनाथपुरा अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रवाल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय लोक दल की संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के सी त्यागी से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही संसदीय दल के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान कोटपूतली विधानसभा के समसामयिक विषयों विकास कार्य एवं सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक विस्तार से चर्चा हुई। अधिवक्ता अग्रवाल ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखते हुए जनहित से जुड़े विषयो पर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी। लेकिन इसमें क्षेत्र के विकास और सामाजिक के विषय पर सार्थक संवाद हुआ। यह  भेंट स्थानीय मुद्दों व्यापक स्तर पर पहुंचाने और भविष्य में सहयोग की भावनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान धोलाराम दलाल मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post