राजगढ(अलवर)।
टहला थाना क्षेत्र के गोलाकाबास से भानगढ़ में वर्षो से आ रही दण्डवत यात्रा के पहुंचने पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा भानगढ़ के मेन गेट नही खोलने पर श्रद्धालुओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए गेट खोलने की मांग पर अड़े हुए है। जानकारी के अनुसार गोलाकाबास स्थानीय दंडवत यात्रा जो भानगढ़ प्राचीन हनुमान मंदिर की 18वीं दंडवत यात्रा आज सुबह 5 बजे भानगढ़ मोड़ से रवाना हुई। जो करीब 10 बजे भानगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची। जिसके बाद हनुमान मंदिर से भोमिया जी मंदिर के लिए मुख्य गेट नहीं खोलने पर करीब 1 हजार श्रद्धालु ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुरातत्व विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए गए अभी विरोध प्रदर्शन जारी है।लेकिन पुरातत्व विभाग सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर नही पहुंचे। रूपेश गोयल व सुरेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गोलाकाबास से हर वर्ष के भांति दण्डवत पदयात्रा आती है। जो आज भी भानगढ़ पहुंची। जहां पुरातत्व विभाग के तानाशाह के चलते पदयात्रा को घुसने नही दिए जाते है। जबकि करीब 18 वर्षो से यह दण्डवत पदयात्रा आती है। उन्होंने बताया कि जब तक यह गेट नही खुलता है तो धरना जारी रखेगे। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है। इस सम्बंध में टहला थानाधिकारी को दूरभाष पर ग्रामीणों द्वारा अवगत करवा दिया है।
Post a Comment