जिला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
51 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा को किया जब्त
डिजायर कार को किया जब्त
01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 07 लाख 65 हजार रूपये
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत् जयदेव सियाग अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं रामेश्वरलाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में श्री देवी सिहं उ.नि. थानाधिकारी जलोदा जागीर मय जाप्ता व जिला प्रतापगढ डीएसटी टीम के नेतृत्व में दिनांक 22.08.2026 को एक मारूती डिजायर कार में परिवहन किया जा रहा 51 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचुरा को जब्त करते हुए अभियुक्त रवि उर्फ रविन्द्र पिता ओमाराम विश्नोई निवासी पंवारों की ढाणी फिंच थाना लूणी जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः - दिनांक 22.08.2026 को थानाधिकारी जलोदा जागीर मय जाप्ता द्वारा
ननामा की भागल तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी कर रहे थे। दौराने नाकाबंदी एक मारूती डिजायर आती हुई दिखाई दी। कार चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर कार को हडमतिया जागीर गांव की तरफ लेकर भागा। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया जाकर रूकवाया। पुलिस टीम द्वारा कार चालक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रवि उर्फ रविन्द्र पिता ओमाराम विश्नोई निवासी पंवारों की ढाणी फिंच थाना लूणी जिला जोधपुर होना बताया। जिस पर पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर कार की तलाशी ली तो कार में 03 कट्टों में 51 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अवैध डोडाचुरा को जब्त किया जाकर कार को जब्त किया गया। अभियुक्त रवि उर्फ रविन्द्र को गिरफ्तार किया जाकर थाना जलोदा जागीर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
إرسال تعليق