चिकारड़ा में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिन को लेकर की कस्बे में निकला जुलूस


 जिला - चितौड़गढ़ 

तहसील - डूंगला 

 लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

चिकारड़ा। कस्बे में पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बुधवार को मनाया गया पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बुधवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष नमाज, दुआ और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। घरों एवं मस्जिदों में सजावट की गई तथा पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल रहा। इसको लेकर कस्बे में बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया । इस मौके पर मुस्लिम समुदाय अंजुमन मदीना मस्जिद से मौलाना एवं महिला-पुरुषों की उपस्थिति में सुबह नौ बजे जुलूस निकला जो जुलूस मुख्य सड़क मार्ग से होते निंबाहेड़ा सड़क मार्ग, होते हुए सावलिया जी चौराहा से डूंगला सड़क मार्ग से हजरत सैयद नूरशाह बाबा के चादर शरीफ पेश की इसके बाद महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय समीप अडवा वाले बाबा के भी चादर शरीफ पेश कर अमन चैन की दुआ मांगी साथ ही खुशहाली की कामना की यहां से जुलूस मदीना मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ अंजुमन कमेटी के सदस्यों द्वारा कस्बे में अंजुमन मदीना मस्जिद,हजरत सैयद नूरशाह बाबा, अडवा वाले बाबा सहित अन्य स्थानों को रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था इस मौके पर पुलिस जाप्ता की मुस्तैदी मौके पर उपस्थित रहा।

वहीं समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और वे हाथों में झंडे लहराते नजर आए।दौरान मुस्लिम समाज के पुरुष सफेद पोशाक में नजर आए, जिससे कार्यक्रम में विशेष धार्मिक रंग देखने को मिला।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post