वंडर सीमेंट के जीएम (सीएसआर) स्व. हेमेंद्र सिंह झाला को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 


जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 

मेवाड़ प्रेस क्लब एवं बार एसोसिएशन निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में वंडर सीमेंट के जीएम (सीएसआर) स्व. हेमेंद्र सिंह झाला के असामयिक निधन पर शनिवार को तहसील सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।


दोपहर 3 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर के पत्रकारों, अधिवक्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने स्व. झाला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थितजनों ने कहा कि स्व. हेमेंद्र सिंह झाला वंडर सीमेंट में जीएम (सीएसआर) के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। निंबाहेड़ा क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं, ग्रामीणों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा। सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। सरल, सहज, मिलनसार एवं संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी स्व. झाला अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन को सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


मेवाड़ प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय मंघनानी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला, मानवेन्द्र सिंह चौहान, रजनीश गोठवाल, बीएम राठी, अमित खंडेलवाल, आनंद सालेचा, डॉ. शौकीन वर्मा एवं एडवोकेट सुधीर किरोड़ीवाल ने स्व. झाला के सरल, सहज एवं जिम्मेदार व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।


श्रद्धांजलि सभा में मीडियाकर्मी संतोष जैन, निशांत गर्ग, रजनीश आमेटा, हनी मंगनानी, राकेश पहाड़िया, नरेश मेनारिया, मुकेश राठौड़, कमलेश आमेटा, पप्पू देतवाल सहित  वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र वैष्णव, राजेश दायमा, टाइपिस्ट जाहिद खान, इरशाद खान आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एस.एस.अग्रवाल ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post