उन्नाव के शुक्लागंज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी बड़े शानो-शौकत के साथ निकाला गया


लोकेशन -उन्नाव 

रिपोर्टर-अश्वनी शेखर

 विभिन्न इलाकों से निकला जुलूस राजधानी मार्ग होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का भव्य स्वागत किया और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

26 अगस्त, बुधवार को शुक्लागंज में जुलूसे मोहम्मदी बड़े उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। विभिन्न इलाकों से निकला जुलूस राजधानी मार्ग होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा।

इस दौरान नगर पालिका स्थित शहाबुद्दीन टायर एजेंसी की ओर से जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। उलेमाओं के साथ पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

वहीं राजधानी मार्ग पर लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए जगह-जगह स्टॉल लगाए। जुलूस में शामिल लोगों को पानी, शरबत, खाना, मिठाई और फलों का वितरण किया गया।

जुलूसे मोहम्मदी के जरिए हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी और उनके बताए रास्तों पर चलने, इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया गया।

इस मौके पर शहाबुद्दीन, हाफिज मुबीन, मौलाना रऊफ बरकाती समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم