जिला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढावटा के सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भामाशाह श्री निर्भयसिंह मीणा की ओर से हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा को साकार करते हुए विद्यार्थियों को उदयपुर से जयपुर तक हवाई यात्रा तथा जयपुर के प्राचीन, ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है।
भामाशाह श्री निर्भयसिंह मीणा की इस अनूठी पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों में भी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित करना है।
आज प्रातः ब्लॉक कार्यालय, छोटी सादड़ी से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री रूपकिशोर, ACBEO डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा, कार्यवाहक प्राचार्य श्री गोपाल लाल ढोली, श्री मोहन लाल डामोर, श्री मनोज कुमार मोहिल, श्री जयप्रकाश मीणा, श्री अनिल कुमावत एवं श्री परमेश्वर भामू ने हरी झंडी दिखाकर हवाई यात्रा के लिए विद्यार्थियों के दल को रवाना किया।
इस अवसर पर सभी ने भामाशाह श्री निर्भयसिंह मीणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की पहल निश्चित रूप से उनके आत्मविश्वास और भविष्य के लक्ष्य को नई दिशा देगी।
🌟 मेहनत का सम्मान, प्रतिभा को उड़ान — यही है सच्ची प्रेरणा। ✈️
Post a Comment