बकरा चोरी के मामले में वांछित एक और अभियुक्त को किया

 




जिला प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 



बकरा चोरी के मामले में वांछित एक और अभियुक्त को किया


गिरफ्तार


मोटरसाइकिल को किया जब्त


जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में जयदेव सियाग अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और रामेश्वरलाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी धोलापानी पुराराम पु.नि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बकरा चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त हरिराम मीणा को गिरफ्तार किया जाकर मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।




साल निवासी ईठो का तालाब थाना धोलापानी ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 05.08.2026 को रात्रि के समय करीबन 03 बजे के लगभग मेरे मकान पर बाडे में बंधे बकरा को तीन चार जने चोरी कर मोटरसाईकिल पर डाल कर लेकर चले गये। वगैरा रिर्पोट थाना धोलापानी पर प्रकरण धारा 305),331 (4),3 (5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


दौराने अनुसंधान आसुचना के आधार पर अभियुक्तगणों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अभियुक्त नानुराम मीणा को गिरफतार किया गया जाकर न्यायालय में पेश किया गया तथा साथी अभियुक्त हरिराम पिता काशीराम मीणा उम्र 40 साल निवासी देवली थाना जलोदा जागीर जिला प्रतापगढ की तलाश कर दिनांक 10.08.2026 को गिरफ्तार किया जाकर मामले हाजा में घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की गई व अन्य साथी मुल्जिमान की तलाश जारी है ।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- हरिराम पिता काशीराम मीणा उम्र 40 साल निवासी देवली थाना जलोदा जागीर जिला प्रतापगढ

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post