सावन के प्रथम सोमवार पर संकटमोचन हनुमान मंदिर में हुआ भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग पार्थिव शिवलिंग पूजन

जीला -प्रतापगढ 
तहसील -छोटीसादडी 
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

बंबोरी। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर संकटमोचन हनुमान मंदिर, बंबोरी में भगवान शिव की भव्य आराधना एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप पार्थिव शिवलिंग पूजन का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन पाँच वेदपाठी पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत द्वादश ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप में निर्मित पार्थिव शिवलिंगों का विधिवत रुद्राभिषेक, शिव महिम्न स्तोत्र, शिव ताण्डव स्तोत्र, रुद्राष्टकम, लिंगाष्टकम सहित विभिन्न शिव स्तोत्रों का सामूहिक पाठ किया गया। इसके पश्चात शिव सहस्रनाम के उच्चारण के साथ भगवान शिव को 1008 पूजन सामग्रियाँ अर्पित कर विशेष सहस्रार्चन किया गया।

अनुष्ठान के समापन पर वैदिक विधि से हवन, शांति पाठ एवं धर्म ध्वज फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर शिवभक्ति, वैदिक मंत्रों और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार का द्वादश ज्योतिर्लिंग पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं शिव सहस्रार्चन का आयोजन पहली बार हुआ, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post