सोनोग्राफी रिपोर्ट में गंभीर तथ्य छुपाने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन




 चितौडगढ से प्रवीण दवे की रिपोर्ट

 चित्तौड़गढ़ में सोनोग्राफी रिपोर्ट में गंभीर चिकित्सकीय तथ्यों को कथित रूप से छुपाने के मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। मामले को लेकर कल सेंथी स्थित मेडिसेंटर लैब के बाहर आमजन और प्रसूता के परिजनों ने प्रदर्शन किया था। वहीं आज बड़ी संख्या में लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खेरी निवासी प्रसूता अर्चना जाट की करीब आठ महीनों से उपचार के दौरान चिकित्सक की सलाह पर कई बार सोनोग्राफी करवाई गई, लेकिन बच्चे के पैरों के विकास से जुड़ी स्थिति की जानकारी परिवार को नहीं दी गई। प्रसव के बाद नवजात में पैरों के विकास में कमी और उंगलियों से जुड़ी स्थिति सामने आने के बाद परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم