स्काउट गाइड स्थानीय संघ भदेसर कार्यकारिणी बैठक संपन्न


 जिला - चितौड़गढ़ 

तहसील - डूंगला 

 लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

चिकारड़ा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के कैलेंडर अनुसार स्थानीय संघ भदेसर की प्रथम  कार्यकारिणी बैठक का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में सहायक जिला कमिश्नर सत्यनारायण गर्ग ACBEO, सहायक जिला कमिश्नर हिमांशु जानी ACBEO द्वितीय मुख्य आतिथ्य एवं शांतिलाल मीणा प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर की अध्यक्षता में स्काउट गाइड कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ  हुआ। सर्वप्रथम सामूहिक स्काउट गाइड प्रार्थना मधुर आवाज में बोली गई। शंकर लाल भांबी स्थानीय संघ सचिव ने कार्यकारिणी पदाधिकारी का स्वागत किया। सभी ने स्वपरिचय दिया । सहायक सचिव गंगाराम खटीक संयुक्त सचिव श्रीमती रेखा नावरियां, स्काउट प्रतिनिधि के रूप में आरपी CBEO ऑफिस से नारायण सिंह राठौड़, स्काउट प्रतिनिधि चमन सिंह शक्तावत,स्काउट मास्टर भेरूलाल शर्मा स्काउट मास्टर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंथना, रितेश मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेडिया, श्यामलाल मीणा कोषाध्यक्ष, एवं नरेंद्र सिंह शक्तावत प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्नौज सहित सभी ने स्काउट गाइड गतिविधियों संबंधी अपने-अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किया। राजस्थानी संघ भदेसर के सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को अनिवार्य रूप से चालू करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया और प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को स्काउट गाइड प्रार्थना दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना से, प्रार्थना सभा का आयोजन हो। रेखा नावरियां संयुक्त सचिव ने स्थानीय संघ के स्काउट गाइड योग्यता धारी शिक्षक भाई बहनों को विद्यालय में स्काउट गाइड पोशाक पहन कर आए तो भविष्य  में इस पहल  का परिणाम सकारात्मक रहेगा। सत्र 2026 27 का स्थानीय संघ भदेसर का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 1 सितंबर 2026 को स्थान धनेश्वर महादेव जी में आयोजित करने का निर्णय बैठक में लिया गया। गंगाराम खटीक सहायक  सचिव भदेसर ने आभार व्यक्त कर

बैठक का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم