जिला छिंदवाड़ा mp
संतोष कुमार बाथरी
देहात थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।
छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर 5 लाख रुपये की मांग की गई।
मामले में पुलिस ने नूल हसन, खुर्शाब खान, तनवीर उल्ला, सोनिका साहू और संदेश सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को पैदल थाने तक ले जाते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पांच मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई MP28CA9304 नंबर की कार, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की है। पुलिस के अनुसार कुल जब्ती करीब 3 लाख 25 हजार रुपये की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों एवं तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
Post a Comment