माली, सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज ने आबादी के अनुपात में आरक्षण की उठाई मांग; मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

संवाददाता- परमसुख सैनी 

लोकेशन- वैर भरतपुर 


वैर /भरतपुर। माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य एवं मौर्य समाज द्वारा अपनी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व और सामाजिक-आर्थिक न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाज के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते समय किरोड़ी लाल सैनी ने कहा कि प्रदेश में समाज की एक बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन संख्याबल के अनुपात में समाज को शैक्षणिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में उचित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने और सर्वांगीण विकास के लिए 12 प्रतिशत पृथक आरक्षण दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post