जीएसएस पर कर्मचारी को करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठकर सौंपां मांग पत्र



​अलवर 

अलवर जिले के बगड़मेव (रामगढ़) क्षेत्र में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ जीएसएस पर काम कर रहे कर्मचारी राहुल चौधरी को करंट लगने से गंभीर दुर्घटना हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जीएसएस को बंद करवाकर मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया है और सहायक अभियंता  बगड़मेव को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।

​ग्रामीणों ने​ दुर्घटना का शिकार हुए कर्मचारी राहुल चौधरी को विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिया जाने 

​ जीएसएस पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपकरण  उपलब्ध कराने।

​एसआई,पीएफ व मस्टररोल: जीएसएस पर कार्यरत कर्मचारियों का ईएसआई, पीएफ और मस्टररोल रजिस्टर संधारित किया करने।

​के अलावा कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके बैंक खाते  में डालने तथा जीएसएस में लगी पुरानी और खराब मशीनों व उपकरणों को तुरंत सही करवाया जाए।

​धरने प्रदर्शन के दौरान श्रीराम चौधरी, मनीष चौधरी, रामचरण, देवीसिंह, बलवान सहित समस्त ग्रामीण व हस्ताक्षरकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी माँगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم