जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
प्रतापगढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और धरियावाद में श्रावण मास की अमावस्या से शुरू हुआ दस दिवसीय दशा माता महोत्सव शनिवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। दस दिनों तक विभिन्न मोहल्लों और पंडालों में दशा माता की पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन-कीर्तन और गरबा सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महोत्सव के अंतिम दिन दशा माता की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग इलाकों से शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्राओं के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कई स्थानों पर महोत्सव के दौरान देर रात तक गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने दस दिनों तक पूरे विधि-विधान और सेवा भाव के साथ दशा माता की पूजा-अर्चना की।
महोत्सव को लेकर जानकारी देते हुए मनोज कुमार कोटिया ने बताया कि दस दिनों तक माताजी की सेवा भाव से पूजा-अर्चना की गई। अंतिम दिन विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ विसर्जन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
إرسال تعليق