सिंगरौली जिले में मूसलाधार बारिश से से मटवई गेट का पुल टूटा, आवागमन बंद; वैकल्पिक रास्ता भी बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

 


सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल से तेलगवां और शक्तिनगर आने-जाने वाले मार्ग पर भारी बारिश के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। मटवई गेट के पास पुल टूट जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।


बताया जा रहा है कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा विंध्यनगर से शक्तिनगर प्लांट की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते को पहले ही प्लांट विस्तार के कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद लोग वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर रहे थे, लेकिन अब भारी बारिश के चलते मटवई गेट का पुल भी टूट गया है, जिससे यह रास्ता भी बंद हो गया।


एक के बाद एक रास्ते बंद होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एनटीपीसी विंध्याचल में देशभर से वीवीआईपी और बड़े अधिकारी आते-जाते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की आवागमन की समस्या पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।


स्थानीय लोगों ने एनटीपीसी प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने और मटवई गेट के टूटे पुल को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم