दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक पलटा, टायर फटने से हुआ हादसा



राजगढ (अलवर)। 

रैणी थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 131.5 के पास चलते ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चालक ने बताया कि ट्रक लकड़ियों से भरा हुआ था। जोकि झालावाड़ भवानी मंडी से भरकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। इस दौरान परिचालक तरफ का टायर फटने से ट्रक पलट गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post