निंबाहेड़ा में बंद पड़ी पानी से लबालब खदान में रेस्क्यू, बच्चे के बजाय महिला का शव मिला

 


जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 


निंबाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के करताना गांव के नजदीक बंद पड़ी पानी से भरी खदान में शुक्रवार दोपहर एक बच्चे के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू करवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद खदान से एक महिला का शव बरामद हुआ।


ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे कुछ युवक बंद पड़ी खदान में नहा रहे थे। इसी दौरान उनके द्वारा "बच्चा डूब गया, बच्चा डूब गया" चिल्लाते हुए मौके से भागने की बात सामने आई। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी।


सूचना मिलने पर निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की करीब आठ सदस्यीय टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम करीब शाम 6 बजे घटनास्थल पर पहुंची और इसके बाद रेस्क्यू अभियान को तेज किया गया।



कई घंटे की मशक्कत के बाद खदान के पानी से एक शव बाहर निकालने में सफलता मिली। प्रारंभ में रेस्क्यू टीम को बच्चे के डूबने की सूचना के आधार पर तलाश की जा रही थी, लेकिन बरामद शव एक महिला का निकला।


पुलिस ने शव को एंबुलेंस की सहायता से निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया है। महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच एवं अनुसंधान कर रही है।


घटनास्थल पर निंबाहेड़ा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान अशोक जाट, तहसीलदार घनश्याम जरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला बंद पड़ी खदान में कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم