गंगरार के लाइनमैन की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक


गंगरार। गंगरार क्षेत्र के रीको स्थित आजोलिया का खेड़ा में कार्य के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरोज मार्बल में लाइन सुधारने का कार्य करते समय सोलर zसिस्टम से करंट रिटर्न आने पर लाइनमैन उसकी चपेट में आ गया।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ओमप्रकाश मेनारिया की मौत हो गई। मृतक गंगरार क्षेत्र के सुवानिया गांव का निवासी था। 


वही, घटना में फैक्ट्री मजदूर जगदीश चंद्र गुर्जर भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم