निवास अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर जीजीपी का हल्ला बोल

 



लोकशन/मण्डला

संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी

निवास। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास की अव्यवस्थाओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कुमरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी, पेयजल संकट, मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं न मिलने और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। जीजीपी ने आरोप लगाया कि पूर्व में सुधार के आश्वासन के बावजूद हालात नहीं बदले। कार्यकर्ताओं ने नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, बेहतर उपचार, अनावश्यक रेफर पर रोक और कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार की मांग की। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post