नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया जारी

 


बेगूं, चित्तौड़गढ़ 

सोनू खंडेलवाल 

आज चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है, लेकिन राजनीतिक दलों के खेमों में अभी भी एक अजीब सी खामोशी है. प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन था, लेकिन नामांकन केंद्रों पर उम्मीद के मुताबिक कोई खास हलचल देखने को नहीं मिली. सत्ताधारी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, जिसका सीधा असर नॉमिनेशन प्रक्रिया पर पड़ा है. आज चित्तौड़गढ़ के बेगूं केंद्र पर चार प्रत्याशी ही पूरी सादगी के साथ अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे ।

शनिवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आपको बता दें कि बेगूं में 9 सितंबर को निकाय चुनाव होने हैं। इसके तहत आज उपखंड अधिकारी कार्यालय में करीब 1 बजे तक कोई आवेदन नहीं आया था । जिसके बाद करीब 2 बजे लगभग चार उम्मीदवारो वार्ड नम्बर 1 से कन्हैया लाल धाकड़, वार्ड नम्बर 9 से रिदम जोशी , वार्ड नम्बर 16 से विमला धाकड़, वार्ड नम्बर 31 से लाली बाई धाकड़ ने रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष नामांकन पेश किया। नामांकन दाखिले की अंतिम तारीख 31 अगस्त है, जिसके बाद 1 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 3 सितम्बर तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post