छज्जा गिरने से फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले वृद्ध व्यक्ति की मौत।

 


अलवर 

अलवर जिले के रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के टीकरी ग्राम पंचायत अंतर्गत मंशीरपुर गांव निवासी प्यारे लाल साइकिल पर फेरी लगाकर सब्जी बेच अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

तीन दिन पूर्व प्यारे लाल सैनी साइकिल से सब्जी बेचने अलावडा के समीप तिलवाड़ गांव में फेरी लगाकर सब्जी बेच रहा था कि इसी दौरान बरसात होने लगी। बरसात से बचने के लिए प्यारेलाल सैनी ने जगदीश राजपूत की दुकान के आगे छज्जे के नीचे शरण ले अपने आप को बरसात से बचाव किया कि कुछ ही समय में दुकान का छज्जा टूटकर गिर गया। छज्जे का मलबा प्यारे लाल की गरदन पर आ गिरा और वह मलबे में दब गया। दुकानदार और पड़ोस के लोगों ने उसे तुरंत खड़ा किया और गांव में ही उपचार के लिए ले गए। और उसके परिजनों को सूचित किया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अलवर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post