उपर सभागार नीचे पीपाड़ा ट्रेडर्स का माचिस गोदाम आवासीय क्षेत्र में माचिस का गोदाम, पुलिस ने पाबंद कर हटवाया


जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 

आवासीय क्षेत्र में बिना वैद्य  अनुमति चल रहे माचिस गोदाम को खाली करवाया गया। प्राप्त जानकारी के   अनुसार 

स्थानीय जेके बाउन्ड्री वाल कल्याण मार्ग होटल प्राईड के पास स्थित दयानंद जिज्ञासु  सभागार के नीचे गोदाम मे माचिस भंडारन होने की सूचना पर पुलिस थाना कोतवाली से एस एस आई देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर गोदाम संचालक पीपाड़ा ट्रेडर्स के मनीष जैन को पाबंद कर हटवा दिया।

पुलिस का कहना है कि विस्फोटक/ज्वलनशील सामग्री को आवासीय क्षेत्र में रखना खतरनाक है। बिना अग्निशमन NOC और लाइसेंस के नहीं किया जा सकता संचालित । स्थानीय लोगों ने लंबे समय से शिकायत की थी कि यहां बच्चों और बुजुर्गों की जान खतरे में है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

लोगों की मांग है कि शहर में अन्य स्थानो पर भी चल रहे ऐसे सभी अवैध गोदामों की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। आम आदमी की जान से खिलवाड़ बंद हो सके।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post