मूक-बधिर बालक बिलाल कुरैशी की तलाश के लिए एसडीएम से रेलवे विभाग को सूचना देने की मांग

 

जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 

निम्बाहेड़ा। 31 जुलाई 2026 से लापता मूक-बधिर बालक बिलाल कुरैशी पुत्र आसिफ खान की तलाश एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए परिजनों ने उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा को आवेदन देकर रेलवे विभाग, RPF एवं GRP को सूचना देने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया कि बिलाल कुरैशी मूक-बधिर बालक है और 31 जुलाई से लापता है। इस संबंध में कोतवाली थाना, निम्बाहेड़ा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक द्वारा लगातार ट्रेनों में सफर किया जा रहा है तथा उसके कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा, दिल्ली एवं अमृतसर आदि स्थानों पर जाने की जानकारी सामने आई है।

परिजनों ने बताया कि मूक-बधिर होने के कारण बालक अपनी बात ठीक से बताने में असमर्थ है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है।

परिजनों ने एसडीएम से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित रेलवे अधिकारियों को सूचना देकर RPF एवं GRP के माध्यम से रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों तथा CCTV निगरानी के जरिए बालक की तलाश करवाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि उसे शीघ्र सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post