भाकपा की मीटिंग आयोजित विभिन्न सुझाव वक्त किए।

 

राजगढ (अलवर)


 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ द्वारा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 6  2026 तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज पंचायत समिति राजगढ़ के पास पार्टी द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया!


 पार्टी के सचिव कामरेड मनोज कुमार बोहरा एडवोकेट ने स्थानीय समस्याओं तथा केंद्र सरकार की जन्म विरोधी नीतियों जैसे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,पेपर लीक,महंगाई,जैसे मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उन्होंने अपने संबोधन में आगामी नगर पालिका चुनाव में जात पात की भावना से ऊपर उठकर एवं नगर पालिका चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभनो से दूर रहने को कहा एवं कामरेड बोहरा ने कहा कि आपने कांग्रेस को देखा,भारतीय जनता पार्टी को देखा अबकी बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों को भी नगर पालिका राजगढ़ में भेज कर देखो यदि हमारी पार्टी के पार्षद आमजनता का कार्य नहीं करते हैं तो जनता के कहने पर वे अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देंगे यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं!


उन्होेंने केन्द्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं अन्य संस्थाओं को राजगढ़

 से दूसरी तहसील में ले जाया गया जिसके लिए राजगढ़ आवाज मंच द्वारा आंदोलन भी किया गया था ।


 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आगामी आने वाली नगर पालिका बताया कि आपने सभी पार्टियों को देखा अबकी बार आप भाकपा के उम्मीदवारों को विजयीं बनाएं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदा गरीब,मजदूर,किसान व आमजन के लिए संघर्ष करती रही है।

 इस अवसर पर कामरेड एडवोकेट मनोज कुमार बोहरा ,मोहनलाल  शर्मा,सुभाष चंद्र,नागपाल, श्याम सुंदर ,गीतेश्वर , रमेश , सुनील दत्त  दिनेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे!

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم