महावीर इंटरनेशनल केंद्र, निकुंभ की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित।

 


जिला चित्तौड़गढ़

बड़ीसादड़ी

न्यूज महेश टांक निकुंभ

चंदा माता रोड स्थित नानेश विद्या मंदिर में अध्यक्ष वीर महावीर कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंत्री वीर चंद्र प्रकाश पालीवाल ने बताया कि बैठक में विगत तीन माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी तीन माह की कार्य योजना से संबंधित सेवा कार्यों को प्राथमिकता से शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया। अगस्त माह में 50 जीवन रक्षक किट,25 नवजात शिशुओं के लिए प्राथमिक सुरक्षा एवं स्वच्छता किट प्रदान करने तथा उचित स्थान पर पौधारोपण करने, धूप से बचाव के लिए 12 रेहड़ी कामगारों को छाते वितरण करने, सितंबर माह में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 50 बालिकाओं को  सेनेटरी पैड वितरण करने, चिकित्सालय में बीमारों को फल बांटने एवं अक्टूबर माह में मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध- नशा मुक्ति अभियान से संबंधित स्टीकर लगाकर प्रचार- प्रसार करने, किसी एक धार्मिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर आम नागरिकों को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक वीर प्रेम सिंह सिसोदिया एवं उपाध्यक्ष वीर चेतन लाल जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कोषाध्यक्ष वीर आजाद पोरवाल एवं वीर किशन लाल लौहार ने आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वीर रजनीश पालीवाल,वीर शांतिलाल कुम्हार ने बैठक आयोजन व्यवस्था में सहयोग किया। प्रवक्ता वीर महेश कुमार टांक ने आभार जताया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post