एल.बी.एस. राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में “रोजगार गाइडेंस सेवा” कार्यशाला का आयोजन कोटपूतली

 



एल.बी.एस. राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में “रोजगार गाइडेंस सेवा” विषय पर कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती राधा पटेल जी अध्यक्षता प्रिंसिपल R K सिंह जी ।


कार्यक्रम संयोजक भूतपूर्व चेयरमैन श्री महेंद्र कुमार सैनी जी, दिल्ली बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री निर्देश बिधूड़ी जी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अरुण सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री विमल जी ने किया।


श्री महेंद्र कुमार सैनी जी ने युवाओं को रोजगार एवं करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। श्रीमती राधा पटेल जी ने मोबाइल के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे, जबकि श्री निर्देश बिधूड़ी जी ने युवाओं को कानूनी जागरूकता एवं अधिकारों की जानकारी दी।


कार्यक्रम के उपरांत वृक्षारोपण किया गया तथा युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम श्री हंसराज जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

रिपोर्ट रमेश बंसल मुन्ना













Comments