राजगढ़ (अलवर)।
राजगढ़ राजगढ़ उपखंड के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का मामला तूल पकड़ने लगा है। राजगढ़ आवाज मंच की ओर से प्रमुख बाजारों में केवी नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर लगाए गए। वही आज जब भाजपा के स्थानीय नेता बाजार से निकल रहे थे तब आवाज मंच के लोगो ने तख्ती दिखाकर केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में रखने की पुरजोर मांग की है। अगर केवी नही मिलता तो वोट नही मिलेंगे। इसी क्रम में 15 अगस्त को राजगढ़ कस्बे के लोग विशाल तिरंगा रैली निकालेंगे। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन केवी की मांग पूरी करे नही तो चुनावो में मुंह की खानी पड़ेगी। राजगढ़ आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के आश्वासन के बाद स्थगित आंदोलन इन दिनों सोशल मीडिया पर फूल ट्रेंड कर रहा है। राजगढ़ आवाज मंच के व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया पर केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ का हक, इसे लेकर रहेंगे। की पोस्टों से अटा पड़ा है। 31 दिसंबर 2025 तक 8 दिन संपूर्ण बंद के बाद केंद्रीय विद्यालय मामले को लेकर अभियान से जुड़े लोग राजगढ़ की वाजिब मांग के प्रति शासन व प्रशासन की उपेक्षा को लेकर नगरीय चुनाव में दमखम दिखाने में जुटे हैं। विदित रहे कि वर्ष 2021 में राजगढ़ उपखंड के नाम से केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ। इसको लेकर गोविंदपुरा तहसील राजगढ़ में खोले जाने को लेकर वर्ष 2025 तक प्रक्रिया का दौर चला। इधर राजनीतिक द्वंद्व के चलते शासन प्रशासन की ओर से राजगढ़ में वांछित भूमि नहीं होने का पक्ष रखा। इसको लेकर उप जिला कलेक्टर एवं जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन प्रेषित किए गए। इस मुद्दे पर सुनवाई नहीं होने के कारण राजगढ़ में 8 दिन तक संपूर्ण बाजार बंद, आमरण अनशन एवं अन्य आंदोलन किए गए। 31 दिसंबर 2025 की रात्रि को राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पंडित धर्मवीर शर्मा ने आंदोलन कर रहे आवाज मंच को भरोसा दिलाया कि राजगढ़ में उपयुक्त जमीन को तलाश कर केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में खोला जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने अनशन तुड़वाया। इधर इस आश्वासन के बाद कार्रवाई नहीं होती दिखी तो राजगढ़ आवाज मंच के लोगों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में पीआईएल प्रस्तुत की। इस पर माननीय उच्च न्यायालय ने रैणी के दलालपुरा में निर्माण पर रोक लगाकर अंतरिम स्थगन आदेश जारी किया,जो निरंतर जारी है। बहरहाल राजगढ़ के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में खुलता है या नहीं, भविष्य के गर्त में है। मगर तत्कालीन नगरीय चुनाव मैं केंद्रीय विद्यालय का मामला प्रभाव छोड़ सकता है।
बाइट-मुकेश जैमन, संयोजक, राजगढ़ आवाज मंच
Post a Comment