राजसमंद जिले के नाथद्वारा से गोविंद त्रिपाठी की रिपोर्ट
आज दिनांक 24/08/2026 को लालबाग संघर्ष समिति के तत्वावधान में वार्ड नं 39 व 40 के वार्डवासियों के विगत एक वर्ष से अंडरपास ब्रिज निर्माण के लिए किये जा रहे संघर्ष को लेकर बैठक आयोजित की गई।
समिति संयोजक अशोक देवपुरा, समिति के दिनेश शेखर, रामचंद्र श्रीमाली, ओमप्रकाश पूर्बिया, प्रेमकुमार,शंभुसिंह, नवल सिंह, प्रहलाद मंडोवरा, आलोक सनाढ्य, प्रवीण सनाढ्य, पार्षद पूरण श्रीमाली, जगदीश सोनी एवं अन्य
द्वारा बताया गया कि विगत दो वर्षों से लालबाग हाईवे पर ब्रिज निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद एवं उपमुख्यमंत्री तक से भेंटकर अवगत कराया गया कि लालबाग चौराहा जो कि अति व्यस्ततम है जहां से कई गांववासियों का आवागमन होता है यहां सदैव दुर्घटना की आशंका रहती है पूर्व में भी यहां गंभीर दुर्घटना हो चुकी है जहां केवल एक तरफा ब्रिज निर्माण किया गया है। वार्डवासियों द्वारा इस संबंध में प्रशासन को भी काफी बार अवगत कराया गया जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन द्वारा सदैव शीघ्र ब्रिज निर्माण करने का आश्वासन दिया गया किन्तु ब्रिज निर्माण कार्य नही किया गया जिससे वार्डवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है इसी को लेकर लालबाग संघर्ष समिति संयोजक अशोक देवपुरा द्वारा
नगरपालिका नाथद्वारा के वार्ड नं 39 व 40 के मतदाता
ब्रिज का निर्माण कार्य शुरु नही किए जाने तक आने वाले नगरपालिका चुनाव का बहिष्कार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
إرسال تعليق