अलवर में सनसनीखेज वारदात रेलवे कॉलोनी के चार सरकारी क्वार्टरों के ताले टूटे, लाखों की नकदी और जेवरात चोरी


​अलवर

शहर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी हाल ही में रेलवे कॉलोनी में देखने को मिली है। शातिर चोरों ने एक ही रात में रेलवे क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए एक साथ चार आवासों के ताले तोड़ डाले और लाखों रुपए का सामान समेट कर रफूचक्कर हो गए। इसदुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय शरहवासियों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

​ शातिर चोरों ने रेलवे कॉलोनी में स्थित चार सरकारी क्वार्टरों को एक ही रात में अपना निशाना बनाया।

​चोर इन सरकारी आवासों के ताले और कुंडे तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे कीमती जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।

​ प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोरों ने पहले इलाके की पूरी रेकी की थी और उन्हीं मकानों को चुना जिनके लोग बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और  मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का  मुआयना किया।

​ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के रास्तों और पूरी रेलवे कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने रही है। तथा साक्ष्यों को संकलित करने के लिए पुलिस की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी सबूत एकत्र किए हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم