महावीर कोलियरी पर जमीन कब्जाने का आरोप, प्रदूषण से परेशान ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे गोरबी महदेईया क्षेत्र में ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप, खेती-किसानी प्रभावित होने का दावा

 



सिंगरौली। गोरबी महदेईया क्षेत्र के ग्रामीणों ने महावीर कोलियरी कंपनी पर गरीबों की जमीन पर कथित कब्जा करने और कोलियरी संचालन से हो रहे प्रदूषण के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में धूल और प्रदूषण के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार कोलियरी से निकलने वाली धूल के कारण खेतों में फसल प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से धान की खेती करने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी की गतिविधियों से आसपास के वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

समस्या के समाधान और अपनी जमीन एवं खेती की सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत रखी। ग्रामीणों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि कंपनी द्वारा नियमों का उल्लंघन या जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान कराने और उनकी जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर उचित न्याय दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم