नाथद्वारा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किया विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण ।

 

राजसमंद जिले के नाथद्वारा से गोविंद त्रिपाठी की रिपोर्ट

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए  क्षेत्रीय विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विभागों, DMFT फंड, नगरपालिका एवं MLA फंड के तहत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

​इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सा, सड़क निर्माण, पर्यावरण तथा बुनियादी ढांचागत विकास से जुड़े कार्यों की सौगात जनता को समर्पित की गई।

विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 2 करोड़ 18 लाख रुपए के तीन विकास कार्यों सहित चार कार्यों का लोकार्पण व करोड़ रुपए की लागत आठ विकास कार्यों का शिलान्यास किया । 

इस अवसर पर विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा में चिकित्सा, स्वच्छता, ऊर्जा और सड़कों का यह समग्र विकास क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी तथा नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्यों से शहर की बुनियादी स्थिति और अधिक मजबूत होगी, 

उन्होंने पालिका चुनावों को लेकर कहा कि सभी को मिलकर कार्य करना है व क्षेत्र के विकास की नई योजना बनानी है।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, हरदयाल सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह राणावत, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप काबरा, महेंद्र सिंह, कुलदीप कालोरिया, शरद बागौरा, गिरिश पुरोहित, हितेश कोठारी, प्रकाश सामोता, कपिल उपाध्याय, शंभू शर्मा, चंद्रशेखर सनाढ्य, महिला अध्यक्ष चंचल बैरागी, मीना सेन, जागृति सोनी, विमला वागरेचा, ललिता काबरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post