चित्तौड़गढ़ में एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध गंगरार तहसील के ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 21 गुना मुआवजे की मांग



चित्तोडगढ

रिपोर्ट   प्रवीण दवे की 

 किसानों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मानव श्रृखला बना कर प्रदर्शन किया 

ज्ञापन में ग्रामीण महिलाओ की भीड़ अच्छी देखने को मिली 

महिलाओ नें भी सरकार को जमीन का उचित मांग व नोकरी के लिए मांग उठाई 

चित्तौड़गढ़/ में आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 

चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्राम नाना का खेड़ा, गणेशपुरा, उंडवा सहित आसपास के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी गंगरार को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण की प्रक्रिया में ग्रामीणों की मांगों को शामिल करने की मांग की है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि भारत सरकार के उड्डयन मंत्रालय द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में हेमराज एयरपोर्ट पट्टी के विस्तार एवं विकास की योजना के तहत करीब 1200 बीघा जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव है, जिसमें करीब 1000 बीघा जमीन गंगरार तहसील क्षेत्र में आने की बात कही गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। जमीन अधिग्रहण के बाद उनके पास पर्याप्त कृषि भूमि नहीं बचेगी, जिससे परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

ज्ञापन में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मौजूदा बाजार दर के अनुसार देने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि जमीन के बदले 21 गुना उचित मुआवजा, प्रत्येक प्रभावित परिवार से योग्य व्यक्ति को एयरपोर्ट में नौकरी तथा जमीन के बदले जमीन का विकल्प दिया जाए।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि अधिग्रहण के बाद एयरपोर्ट और उड्डयन मंत्रालय की ओर से गांवों के विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएं। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर उन्हें अपने हक के लिए आगे संघर्ष करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास संबंधी मांगों पर कार्रवाई करने की अपील की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم