जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
चिकारड़ा।संत श्री शिरोमणि 1008 अमरा भगत जी के 184वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही विशाल वाहन रैली का चिकारड़ा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। संत अमरा भगत जी का जन्मोत्सव विशेष रूप से कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ही मनाया जाता है। अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज के आराध्य देव के महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई जैसे दूर-दराज के इलाकों से श्री अनगढ़ देव धुणी नरबदिया तक जाने वाली इस रैली में श्रद्धालु मोटरसाइकिल, चौपहिया वाहनों और सुंदर रथ झांकियों में सवार होकर पहुंचे। यहां रैली का नजारा देखते ही बन रहा था। मुख्य चौराहे पर दोनों तरफ दो जेसीबी मशीनें खड़ी करके श्रद्धालुओं और भगवान की मनमोहक झांकी पर फूलों की बारिश पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज के साथ समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली को लेकर ग्रामीणों में उत्साह ऐसा था कि स्वागत सत्कार में सैकड़ों की संख्या में औरतें और बच्चे भी शामिल हुए। धनगर गाडरी समाज द्वार अनेक ग्रामीणों ने मिलकर झांकी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती के पश्चात रैली अनगढ़ बावजी धूनी नरबदिया पहुंचकर समाप्त हुई।
Post a Comment