अवैध एलोपैथिक प्रैक्टिस के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई


जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोटर-प्रहलाद जणवा

प्रतापगढ़,4 सितंबर। नकोर ग्राम में झोलाछाप द्वारा अवैध रूप से एलोपैथिक चिकित्सा किए जाने की लगातार प्राप्त शिकायतों एवं संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवाद के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा के निर्देशानुसार खण्ड स्तरीय कार्यदल द्वारा तिरुपति हेल्थ केयर सेंटर, नकोर पर कार्रवाई की गई।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि जिले में बिना वैध चिकित्सा योग्यता एवं आवश्यक पंजीयन के एलोपैथिक चिकित्सा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि उपचार करवाने से पूर्व चिकित्सक की वैध योग्यता एवं पंजीयन की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा अवैध चिकित्सा गतिविधियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें।


उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर खण्ड स्तरीय टीम ने तिरुपति हेल्थ केयर सेंटर, नकोर का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अवैध प्रैक्टिस में प्रयुक्त की जा रही एलोपैथिक औषधियां जब्त की गई तथा प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार नवीन जैन, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीप खराड़ी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राहुल डामोर, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप बैरागी, जिला औषधि नियंत्रक बलबीर सिंह तथा देवगढ़ थाना पुलिस टीम उपस्थित रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post