जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
खबर लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
बारिश में भी बैंड बाजों एवं मंसूरी ढोल की थाप पर लगाए बप्पा के भक्तो ने लगाए ठुमके।बारिश में भी शोभायात्रा का दिखाई दिया भव्य उत्साह
चिकारड़ा | गणपति उत्सव समिति एवं सामरिया नवयुवक मण्डल की ओर से आयोजित 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का आगाज सोमवार को भव्य कलश यात्रा एवं गणपति स्थापना के साथ शुरू हुआ । गणपति उत्सव समिति के सदस्य मनीष अग्रवाल ने बताया कि ऊटगाड़ी में गणपती बप्पा को विराजित कर शाही सवारी के द्वारा गणपति स्थापना को लेकर सांवलियाजी चौराहा से 701 कलश की भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई। इस शोभायात्रा में पुरुष युवाओं युवतियों महिलाएं का उमड़ा जनसैलाब जो नीम चौक पहुंचकर गणपति की स्थापना शुभ मुहूर्त 1:15 बजे की की गई जिसमे भव्य 701 कलश के साथ शोभायात्रा बैंड बाजों एवं मंसूरी ढोल की थाप पर लगाए बप्पा के भक्तो ने लगाए ठुमके ।इस अवसर पर 701 महिलाएं युवतियां सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई चली वहीं पुरुष युवा वर्ग वृद्धजन शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ साफा लगाए शोभायात्रा में उपस्थित रहे , शोभायात्रा सांवलियाजी चौराहे से निकलकर उदयपुर निंबाहेड़ा सड़क मार्ग पर होती हुई प्रजापत मोहल्ला नीम चौक पहुंची ।जहां जिसमे पुजारी द्वारा विशेष पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ । इसमें पुलिस जवानों का जाप्ता भी मौजूद रहा । रात्रि में गरबा नृत्य महोत्सव की शुरुआत हुई।
إرسال تعليق